जालौन में सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता ने युवक को मारी गोली
जालौन में सत्ता के नशे में चूर भाजपा के माधौगढ़ विधानसभा मंडल के अध्यक्ष ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गाली-गलौच करने से..

जालौन में सत्ता के नशे में चूर भाजपा के माधौगढ़ विधानसभा मंडल के अध्यक्ष ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गाली-गलौच करने से मना कर रहा था, जिसके बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में युवक को कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें - उड़ीसा से बांदा लाई गई 2 कुंतल गांजा की खेप बरामद, पुलिस ने 7 तस्करों को किया गिरफ्तार
मामला जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा का है। भदेवरा के रहने वाले मानू पुत्र अशरफ घर के बाहर रात में 11 बजे के करीब आग ताप रहे थे। तभी गांव के रहने वाले भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुड्डन पटेल अपने साथियों के साथ बाहर से निकले।
वो लोग बाहर आग ताप रहे मानू के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका उसने विरोध किया। जिसके बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुड्डन पटेल ने अवैध तमंचे से उसको गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लग गई। गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग बाहर निकल आए। परिजनों को आता देख भाजपा मंडल अध्यक्ष अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया।
यह भी पढ़ें - बांदा में पार्ट्स की दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
वही मानू को जब उसके भाई शानू ने लहूलुहान हालत में देखा, तो तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसका प्रथम उपचार कर दिया, लेकिन नाजुक हालत होने के कारण तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में पीड़ित के भाई शानू की तहरीर के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले भाजपा नेता गुड्डन पटेल, पप्पू, गया प्रसाद तथा हरि के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें - कथावाचक का दूसरा रूप भी कभी देखा है, अगर नही तो पढिये यह रिर्पोट
What's Your Reaction?






