श्रद्धालुओ ने मंदाकिनी में डुबकी लगा कामदगिरि की लगाई परिक्रमा

माघ मास की मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर पूजापाठ की...

Feb 10, 2024 - 00:31
Feb 10, 2024 - 00:33
 0  1
श्रद्धालुओ ने मंदाकिनी में डुबकी लगा कामदगिरि की लगाई परिक्रमा

मौनी अमावस्या पर श्रीराम के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी

चित्रकूट। माघ मास की मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर पूजापाठ की। लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने कामतानाथ मंदिर में मत्था टेक कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धालुओं में काफी उत्साह व आस्था देखी गई। रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग जय सिया राम की गूंज से गुंजायमान रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ ही पुलिस बल तैनात रहे।

यह भी पढ़े : 10 परीक्षा केन्द्रों में 4486 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

शुक्रवार को श्रद्धालु तड़के से ही रामघाट पहुंचे। जिन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इसके बाद धर्मनगरी के प्रमुख तीर्थ स्थल हनुमान धारा, लक्ष्मण पहाड़ी, सती अनुसइया आश्रम, जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी सहित अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए। अमावस्या मेला में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद व फल का वितरण किया गया। जिसमें सीतापुर पुलिस चैकी प्रभारी श्याम देव ने फल बांटे। वही परिक्रमा मार्ग में भी कई स्थानों पर समाजसेवियों ने प्रसाद का वितरण किया।

यह भी पढ़े : बुन्देलखण्ड का ये पहला जनपद होगा,  जहां गाय के गोबर से लकड़ी बनाने का प्रोजेक्ट शुरू होगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0