मण्डल कारागार का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, क्षमता से दोगुने कैदी मिले

जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट, बांदा आनन्द कुमार सिंह एवं अभिनन्दन सिंह, पुलिस अधीक्षक, बाँदा द्वारा मंगलवार को अपरान्ह मण्डल..

मण्डल कारागार का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, क्षमता से दोगुने कैदी मिले

जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट, बांदा  आनन्द कुमार सिंह एवं अभिनन्दन सिंह, पुलिस अधीक्षक, बाँदा द्वारा  मंगलवार को अपरान्ह मण्डल कारागार बांदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  

निरीक्षण के दौरान कोरोना काल में भी जिला कारागार में क्षमता से अधिक 1105 बन्दी निरूद्ध पाये गए जबकि वर्तमान में कारागार में कुल 567 बन्दियों को रखने की क्षमता है।डिप्टी जेलर को निर्देशित किया गया कि सभी बन्दियों को मास्क आवश्य लगवाये जायें।

यह भी पढ़ें - दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने श्रद्धांजली दी

मौके पर उपस्थित अधीक्षक, जिला कारागार, बांदा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कारागार में कुल 567 बन्दियों की रखने की क्षमता है।इस समय कुल 1105 बन्दी निरूद्ध है, जिनमें विचाराधीन बन्दी 747, दोष सिद्ध 266, अल्प व्यस्क बन्दी 22, महिला बन्दी 54 निरूद्ध है।

बैेरक के निरीक्षण में पाया गया कि बैरक के पंखे व टी.वी. चालू हालत में है। बैरक में बन्द बन्दियों से उनकी समस्याएं जानकारी प्राप्त की गई किसी भी बन्दी की किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं पायी गई। बन्दियों की सामग्री की तलाशी के दौरान कोई भी अनाधिकृत सामग्री नहीं पायी गयी। 

यह भी पढ़ें - बांदा के पत्रकार अरविन्द कुमार श्रीवास्तव को पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘गांधी सेवा रत्न’ अवार्ड

जेल अस्पताल में चिकित्सक के पद पर तैनात डा. धीरेन्द्र प्रताप द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जेल अस्पताल में कुल 15 बन्दी भर्ती है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती बन्दियों से उनकी बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। भर्ती बन्दी मरीजों की कोई भी समस्या नहीं बतायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा डा. धीरेन्द्र प्रताप को निर्देशित किया गया कि भर्ती मरीजों का नियमित उपचार किया जाये।

निरीक्षण के समय संतोष बहादुर सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट,  एम.पी. सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट (नमामि गंगे)  केशवनाथ गुप्त, नगर मजिस्ट्रेट, बंादा, सुरजीत ंिसह, डिप्टी कलेक्टर, बंादा एंव पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने वृद्ध आश्रम में मनाया अपना जन्मदिन

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1