भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेस ने यज्ञ किया

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ट की अध्यक्षता में व..

Dec 14, 2021 - 02:41
Dec 14, 2021 - 02:43
 0  5
भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए कांग्रेस ने यज्ञ किया

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ट की अध्यक्षता में व पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में गौशाला के अंदर भाजपा सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि गाय गंगा की बात करने वाली सरकार में आज गाय माता तिल तिल कर मर रहीं है और सरकार तमाशा देख रही है। बांदा जिले में जिस तरह की घटना सामने आई है वो निंदनीय है।

यह भी पढ़ें - पहली महिला ऑटो चालक का हुआ सम्मान, जिम्मेदारी संग नारी भर रही उड़ान

अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार गऊ माता पर अत्याचार की घटना सामने आ रही है बांदा की घटना ने संपूर्ण समाज को हिला कर रख दिया। गाय हमारी माता है, जिसकी इस तरह दर्दनाक अमानवीय ढंग से मौत के मुंह में धकेलना कष्ट कारक है। दोषियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्य वाही की जानी चाहिए।

इस दौरान राजेंद्र रेजा, भरत राय, राजेश कुमार पटेरिया, शंभू सेन, मजहर अली, वीरेंद्र कुशवाहा, युवराज यादव, अनूप जैन, आशीष कुमार, हजरत खान, मनीष रायकवार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - ‘बुंदेलखंड विश्वकोश के 40 वॉल्यूम होंगे प्रकाशित, जो नई पीढ़ी को शिक्षा की दृष्टि से होंगे उपयोगी’

यह भी पढ़ें - इलेक्ट्रिक बसें झाँसी में आ चुकी हैं, सड़कों पर दो दिन बाद दौड़ेंगी ये बसें

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1