उप्र में छाये रहेंगे बादल, लेकिन नमी अधिक होने के कारण रहेगी उमस
प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। कई जगहों पर हल्की बुंदाबांदी भी हुई..

प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। कई जगहों पर हल्की बुंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी आज दिनभर में कई बार पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। आर्द्रता भी कई जगहों पर अधिक होने के कारण उमस बनी हुई है। वहीं पिछले चौबिस घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ का रहा।
यह भी पढ़ें - बुंदेलों की धरती पर उभर आया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, महज 27 महीनों में 296 किमी किया तैयार
गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में फतेहगढ़ का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मेरठ का तापमान 41.8, लखनऊ का 42.3 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 42.3 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 43.1 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 42.5 डिग्री सेल्सियस, बलिया का 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को साढ़े ग्यारह बजे प्रयागराज का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 32.4 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 34.6 डिग्री सेल्सियस, फुर्सतगंज का 31.6 डिग्री, गोरखपुर का 31.6, झांसी का 31, बाँदा का 32.3, लखनऊ का 31 डिग्री सेल्सियस व मेरठ का 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें - यूपी में जल्द झमाझम बारिश होने की है संभावना, उमस से मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें - यूपी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हाउस अरेस्ट
हि.स
What's Your Reaction?






