तीसरे दिन जारी रहा कफन सत्याग्रह, राजनैतिक दलों का मिला समर्थन
जिले की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था व मेडिकल कालेज की मांग को लेकर मंगलवार को तीसरे दिन भी कफन सत्याग्रह जारी रहा...
पुलिस से हुई तीखी नोकझोक
चित्रकूट। जिले की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था व मेडिकल कालेज की मांग को लेकर मंगलवार को तीसरे दिन भी कफन सत्याग्रह जारी रहा। जिसमें भाजपा छोड़कर सभी दलों के नेताओं ने समर्थन किया। खून से सीएम को पत्र लिखकर अनशनकारियों का हौसला बढ़ाया। अनशन पर बैठे लोगों को मनाने के लिए प्रशासन सवेरे से देर शाम तक जद्दोजहद करता रहा। व्यापारी नेता ने आरोप लगाया कि उन्हे अनशन समाप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है। देर शाम अनशनकारी व पुलिस के बीच तनातनी का माहौल बन गया। मुकदमा दर्ज करने के लिए कहने पर अनशनकारी भड़क उठे। मुकदमो से न डरने की बात कही गई।
गौरतलब हो कि खराब स्वास्थ्य व्यवस्था व मेडिकल कालेज की मांग को लेकर मुख्यालय के शहीद पार्क में मंगलवार को तीसरे दिन कफन सत्याग्रह जारी रहा। सोमवार को एक अनशनकारी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया था। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने अपने खून से सीएम को पत्र लिखा था। मंगलवार को सवेरे से भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों के नेता पहुंचे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस पुष्पेन्द्र सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, आप के जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने अनशनकारियों का हौसला बढ़ाकर खून से पत्र लिखा। प्रशासन में एडीएम चन्द्रशेखर, सीओ सिटी अरविन्द वर्मा, कोतवाल श्याम प्रताप पटेल, तहसीलदार चन्द्रकांत तिवारी आदि अधिकारी अनशन समाप्त कराने को दिनभर जद्दोजह करते रहे, लेकिन अनशनकारी डीएम के आने की जिद पर अड़े रहे। देर शाम तक मंत्री के आने पर ही अनशन समाप्त करने की बात कही। बारिश और ठंड के बीच अनशनकारी जुटे रहे। व्यापारी नेता विनोद केसरवानी ने आरोप लगाया कि अनशन स्थल पर प्रशासन और पुलिस लगातार दबाव बना रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
