चित्रकूट : पुलिस टीम ने स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने 118.95 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये बताई गई है...

चित्रकूट। पुलिस टीम ने 118.95 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये बताई गई है।
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में एसआई विवेक कुमार सिंह ने टीम के साथ बाइक कसे जा रहेे जलकेश मिश्रा पुत्र बृजमोहन मिश्रा निवासी रगौली को 118.95 ग्राम स्मैक अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये के साथ लौढ़िया मोड़ ग्राम सपहा से गिरफ्तार किया है।
What's Your Reaction?






