मेधावी छात्र-छात्राओं को सांसद ने किया सम्मानित

सावित्रीबाई फुले मेधा समिति द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा देवी पटेल...

Nov 12, 2026 - 10:09
Nov 12, 2026 - 10:10
 0  1
मेधावी छात्र-छात्राओं को सांसद ने किया सम्मानित

ग्रामीण बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मिला खुला मंच

चित्रकूट। सावित्रीबाई फुले मेधा समिति द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा देवी पटेल ने कक्षा पांचवीं, आठवीं, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया। प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि यह मंच बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक अवसर प्रदान करता है। विशिष्ट अतिथि शिवशंकर सिंह पूर्व राज्य मंत्री ने महापुरुषों द्वारा दिए गए शिक्षा के अधिकार नामक वरदान का अनुसरण कर गाँव में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने की अपील की।

ग्राम बरमपुर में आयोििजत कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन शुभारंभ किया। तत्पश्चात संविधान की प्रस्तावना के पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने समिति के बारे में एवं मंच पर आसीन महापुरुषों के कृतित्वों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य गाँव के अध्ययनरत बालक बलिकाओं के कला कौशल के प्रदर्शन, सामाजिक, शैक्षणिक, रचनात्मक नेतृत्व को बढ़ावा देना, सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में अपनी सेवा दे चुके एवं वर्तमान में सेवारत अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना, गांवों में फैली कुरीतियों जैसे नशा, अशिक्षा, अन्धविश्वास आदि के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जागरूक करना तथा आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्दपूर्ण एवं तार्किक जीवन जीने का प्रेरणात्मक वातावरण सृजित करना है। सांसद ने बालिका शिक्षा की जननी सावित्री बाई फुले के नाम पर गठित समिति द्वारा वर्ष 2026 में कक्षा पांचवीं, आठवीं, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में गाँव में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को समिति के प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच के माध्यम से प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम की श्रृंखला में सावित्री फुले एवं फातिमा शेख अभिनय जैसे नाट्य कला मंचन से बालिका शिक्षा, बेटी हूँ मैं बेटी समूह नृत्य, जीना है तो पापा शराब नही पीना समूह गीत, अनपढ़ बहू अभिनय, नारी शक्ति समूह नृत्य, नशा न करना समूह नृत्य आदि के माध्यम से समाज को बेटी शिक्षा, नारी सम्मान, अंध विश्वास के प्रति जागरूकता, अपने महापुरुषों को जानने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बरेली के लक्ष्मी प्रसाद ने ऐसे कार्यक्रम को अनवरत करते रहने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मी प्रधान एवं सहयोगी वंदना देवी ने बच्चो की छिपी प्रतिभा को उजागर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन नीलू पटेल, अंकित कुमार एवं अनूप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0