नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग श्रेणी के बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सुविधाजनक शिक्षा प्रदान करने व दिव्यांग...

Feb 11, 2026 - 09:50
Feb 11, 2026 - 09:51
 0  3
नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

चित्रकूट। परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग श्रेणी के बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सुविधाजनक शिक्षा प्रदान करने व दिव्यांग बच्चों को उनके हाव भाव तथा सीखने की क्षमता के आधार पर चिन्हित करने आदि के लिए विकासखंड रामनगर के कुल 79 विद्यालयों के नोडल शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके क्रम में बीआरसी रामनगर मंगलवार से 14 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह द्वारा बताया गया कि समावेशी शिक्षा के अंतर्गत सभी प्रकार के बच्चों को एक साथ बैठकर समान रूप से शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। कोई भी बच्चा शिक्षा के मुख्य धारा से वंचित न रहे इसलिए प्रत्येक विद्यालय से एक-एक नोडल शिक्षक को इस कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वह अपनी कैचमेंट एरिया के ऐसे बच्चे जिनकी सीखने की क्षमता कम है अथवा वह किसी भी प्रकार की दिव्यांगता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें चिन्हित कर नामांकित कर शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ें। समर्थ ऐप के माध्यम से ऐसे बच्चों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाना है। इस कार्यक्रम में न केवल बच्चों की शिक्षा बल्कि दिव्यांग बच्चों को शासन से मिलने वाली विभिन्न सुविधाएं तथा उनके अधिकारों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जा रही है। स्पेशल एजुकेटर संजय कुमार पांडेय एवं गुड़िया त्रिपाठी प्रशिक्षण दे रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0