डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस...

Dec 28, 2024 - 10:51
Dec 28, 2024 - 10:55
 0  4
डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े : बांदा : घर से निकली छात्रा का शव पेड़ में लटका मिला 

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों से कहा कि ईवीएम व वीवीपैट वेयर हाउस की सीसीटीवी कैमरों का संचालन लगातार संचालित रहे। सुरक्षा में लगे पुलिस बल से कहा कि मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम उमेश चंद्र निगम, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, अपना दल जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह, बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सोनपाल वर्मा, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ल सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, ध्कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बांदा : रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0