पुलिस लाइन्स में मनाया गया 77वां गणतन्त्र दिवस

पुलिस लाइन्स में 77वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

Jan 29, 2026 - 11:41
Jan 29, 2026 - 11:42
 0  3
पुलिस लाइन्स में मनाया गया 77वां गणतन्त्र दिवस

तिरंगा फहराकर ली गई परेड़ की सलामी 

उत्कृष्ट सेवा पर सम्मानित किए गए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी

चित्रकूट। पुलिस लाइन्स में 77वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम पुलकित गर्ग रहें। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। राष्ट्रीय गान का वादन किया गया। परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद परेड हर्ष फायर करने के उपरान्त मार्च पास्ट करते हुये मंच के सामने से गुजरी। 

एसपी ने परेड में शामिल जवानों एवं उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलायी। सीओ सिटी राज कमल ने परेड की प्रथम कमाण्ड की। सेकेण्ड कमाण्ड निरीक्षक हरिराम यादव तथा थर्ड कमाण्ड निरीक्षक अशोक कुमार यादव रहे। मुख्य अतिथि ने पुलिस महानिदेशक के उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित एसपी अरुण कुमार सिंह को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा चिन्ह (हीरक), राष्ट्रपति द्वारा एएसपी सत्यपाल सिंह को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया’ एवं गृह मंत्रालय से सम्मानित निरीक्षक शम्भू दयाल डायल 112, निरीक्षक रीता सिंह प्रभारी साइबर थाना, राम सिंह थानाध्यक्ष सरधुवा को उत्कृष्ट सेवा पदक, कुन्ज बिहारी मुख्य आरक्षी चालक, वहीद खान मुख्य आरक्षी चालक को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस मुख्यालय लखनऊ से सम्मानित अरविन्द वर्मा पुलिस उपाधीक्षक, फहद अली पुलिस उपाधीक्षक, एसआई सत्येन्द्र नाथ तिवारी, मो इकराम खां, चन्द्रकान्त शुक्ला, रेडियों एसआई पवन कुमार, मुख्य आरक्षी रमाकान्त द्विवेदी, वहीद अहमद, राकेश कुमार, अतुल यादव, महिला मुख्य आरक्षी याशमीन बानों, मुआसपु विरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी पारसनाथ पाडेय, चालक बृजेश सिंह, मो बसार, वहीद खां, आरक्षी केवल चैधरी, रामकिशोर, दिलीप कुमार, फायरमैन मनोज कुमार, शिवम तिवारी, ब्लॉक आर्गनाइजर संतोष कुमार सिंह एवं विजय यादव को महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। एसपी ने डीएम, पुलकित गर्ग, जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल को मोमेन्टो, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परेड में शामिल आरक्षी नागरिक पुलिस की टोली को शील्ड देकर पुरुष्कृत किया। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सदर विधायक अनिल प्रधान, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अरविन्द कुमार वर्मा, सीएमओ कार्यालय यामीन अहमद, सीओ मऊ फहद अली आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अपर एसपी ने पुलिस कार्यालय तथा जनपद के थाना, चौकी प्रभारियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झण्डे को सलामी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0