बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति ने उप जिलाधिकारी एवं 12 पुलिस कांस्टेबलों दी विदाई

बांदा की जनता बहुत भोली भाली और सरल है हम सभी को यहां काम करके अपने घर जैसा अनुभव हुआ है।कहीं भी रहे हैं मगर बांदा वासियों..

Aug 16, 2021 - 08:28
Aug 16, 2021 - 08:31
 0  1
बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति ने उप जिलाधिकारी एवं 12 पुलिस कांस्टेबलों दी विदाई
बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति...

बांदा की जनता बहुत भोली भाली और सरल है हम सभी को यहां काम करके अपने घर जैसा अनुभव हुआ है।कहीं भी रहे हैं मगर बांदा वासियों को कभी नहीं भूल पाएंगे, पुनः बांदा आकर कार्य करने की उम्मीद दिल में संजोएं रहेंगे। कुछ इस तरह की उदगार उप जिलाधिकारी अवधेश निगम एवं तकरीबन सभी पुलिस कांस्टेबलों ने व्यक्त किये जिन्हे स्थानांतरित होने पर बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति ने द्वारा आयोजित समारोह में विदाई दी गई।

रविवार को छावनी रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अवधेश कुमार निगम उप जिलाधिकारी बबेरू और विशिष्ट अतिथि पुलिस कांस्टेबल  पंकज कुशवाहा, अशोक कुमार, ऋषि राज,(बलखंडी नाका चौकी ), सोनेपाल कुशवाहा (जेल चौकी बांदा) राज कमल , उदय राजपूत ,  नीलेश राजपूत (बलखंडी नाका चौकी ), नितांत आदित्य,  राजेश तोमर,  दीपक कुमार (कालवन गंज  चौकी ), राजेश मौर्या , दिनेश कुशवाहा (सिविल लाइन चौकी )आदि सभी स्थानांतरित पुलिस कांस्टेबल का को विदाई देते हुए सम्मानित किया गया।  

यह भी पढ़ें - काबुल हवाई अड्डा पूरी तरह से तालिबान के नियंत्रण में, अमेरिकी सेना ने की हवाई फायरिंग

उप जिला अधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात  बैच अलंकरण माल्यार्पण कर कुटुंब परिवार द्वारा मोमेंटो भेंट कर उन्हे सम्मानित किया गया और समस्त पुलिस सुपर कॉप को कुटुंब परिवार के पदाधिकारियों द्वारा बैच और माला पहनाकर मोमेंटो भेंट कर सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मशहूर एंकर संजय काकोनिया द्वारा किया गया।

इस मौके पर शैलेंद्र बुंदेला, संजय निगम (अकेला), अरुण निगम, अशोक कुमार यादव, निखिल सक्सेना, संजीव सिंह, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, महेश प्रजापति, रजनीश प्रसून श्रीवास्तव, शिवम निगम,आशीष कुमार, संदीप त्रिपाठी संदीप सेन, अतुल सेन, मितेश कुमार, प्रतीक श्रीवास्तव, मनीष कुमार, शीलू लखेरा आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : घर के बाहर सो रहे दो सगे भाइयों की सर्पदंश से मौत

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1