चित्रकूट एक्सप्रेस से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, इस स्टेशन के समय में हुआ बदलाव

चित्रकूट एक्सप्रेस के कानपुर से चलने के समय में 21 मार्च से परिर्वतन किया गया है। अगर आप भी इससे यात्रा करने वाले हैं तो निर्धारित समय..

Mar 15, 2022 - 03:58
Mar 15, 2022 - 07:08
 0  6
चित्रकूट एक्सप्रेस से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, इस स्टेशन के समय में हुआ बदलाव
फाइल फोटो

चित्रकूट एक्सप्रेस के कानपुर से चलने के समय में 21 मार्च से परिर्वतन किया गया है। अगर आप भी इससे यात्रा करने वाले हैं तो निर्धारित समय से पांच मिनट पहले स्टेशन पहुंच जाएं। नहीं तो आपकी ट्रेन छूट सकती है। यह ट्रेन अब कानपुर से सात बजकर 30 मिनट पर छूटेगी। हालांकि अभी अन्य स्टेशनों के समय में बदलाव की नही किया गया है। लखनऊ से जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस शाम 5.30 बजे वहां से बनकर चलती है।

यह भी पढ़ें - मुंबई से बलिया तक सफर करने वालों को खुशखबरी, होली स्पेशल के दो फेरे और बढे

जो कि कानपुर से पहले 7.15 शाम बांदा के लिए रवाना होती थी। लेकिन रेलवे बोर्ड दिल्ली ने समय में परिर्वतन करते हुए कानपुर से इसे पांच मिनट पहले संचालित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन बांदा 10.05 मिनट पर आएगी। यहां से 10.10 मिनट पर वह कर्वी के लिए रवाना होगी। कर्वी में दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 11.22 बजे रवाना होगी। सतना मध्य प्रदेश रात में दो बजे पहुंचेगी।

मैहर 2.33 बजे रात में पहुंचेगी। ट्रेन जबलपुर मध्य प्रदेश अपने आखिरी पड़ाव में दूसरे दिन सुबह 5.30 मिनट पर पहुंचेगी। बांदा स्टेशन से रोजाना करीब पांच से छह सौ यात्रियों का ट्रेन में आवागमन होता है। यात्रियों को यदि ट्रेन में सफर करना है तो उन्हें कानपुर स्टेशन पांच मिनट पहले पहुंचना होगा। स्टेशन प्रबंधक बांदा एसके कुशवाहा ने बताया कि अभी तक अन्य स्टेशन में समय बदलने की कोई सूचना उनके पास नहीं आई है।

पहले यह ट्रेन कानपुर सुबह 7:25 पर पहुँचती थी, वहीं अब यह ट्रेन सुबह 7:20 पर पहुंचेगी।

ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

रेलवे की अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहिये इस वेबसाइट bundelkhandnews.com को।

यह भी पढ़ें - मुंबई और बलिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन बांदा पहुंची, यात्रियों में दिखा उत्साह

यह भी पढ़ें - रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : अब महोबा - छतरपुर के बीच मेमू ट्रेन चल सकेगी

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 3
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.