राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बडा बदलाव, भैयाजी जोशी की जगह लेंगे दत्तात्रेय होसबाले

बेंगलुरु में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबाले को संघ का नया सरकार्यवाह..

Mar 20, 2021 - 10:29
 0  6
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बडा बदलाव, भैयाजी जोशी की जगह लेंगे दत्तात्रेय होसबाले

बेंगलुरु में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  की भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में दत्तात्रेय होसबाले को संघ का नया सरकार्यवाह (महासचिव) चुना गया है। वो भैयाजी जोशी की जगह लेंगे। सुरेश भैय्याजी जोशी वर्ष 2009 से संघ के सबसे महत्वपूर्ण सरकार्यवाह का पद संभाल रहे थे,जबकि दत्तात्रेय सह सरकार्यवाह की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रचारिणी सभा के दूसरे और अंतिम दिन चुनावों के बाद दत्तात्रेय होसबाले को नए सरकार्यवाह के रूप में चुना गया। होसबाले कर्नाटक के शिमोगा जिले के मूलनिवासी हैं। वह 1968 में आरएसएस में शामिल हुए थे। देश में लगी इमरजेंसी के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें - कासगंज : चुनावी रंजिश के चलते हुई थी पूर्व प्रधान की हत्या

दत्तात्रेय ने असम में युवा विकास केंद्र की स्थापना और विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। संघ में वो दत्ता जी के नाम से लोकप्रिय हैं। कर्नाटक के शिमोगा जिले के सोरबा तालुक के एक छोटे से गाँव होसबाले के रहने वाले हैं। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी RSS से जुड़ी रही है।

इससे खुश होकर, उन्होंने 1968 में RSS और फिर 1972 में छात्र संगठन ABVP ज्वाइन किया. वह 1978 में ABVP के पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी बने। 15 साल तक अपने मुम्बई मुख्यालय में ABVP के महासचिव भी रहे।दत्तात्रेय की सरकार्यवाह पद पर नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि संघ में शीर्ष में कई पदों पर भी बदलाव हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक दूसरे सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी भी स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ सकते हैं। संघ में फिलहाल छह सह सरकार्यवाह कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें - ईशा गुप्ता ने शेयर की अपनी बिकिनी फोटोज़, उड़ाई फैंस की नींद

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 2
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 15
Wow Wow 0