बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन बाँदा के जिलाध्यक्ष
प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा द्वारा संगठन का विस्तार करते ...

बाँदा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर पदाधिकारियों को जहां नई जिम्मेदारियां दी गई, वहीं बसंत गुप्ता को संगठन का बाँदा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।
यह भी पढ़ें-अतीक अहमद की गाडी शिवपुरी के पास गाय से टकराई, गाड़ी पलटने से बची
प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीशचंद्र कुशवाहा द्वारा केएस दुबे को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने के साथ ही उन्हें चित्रकूटधाम मंडल बाँदा, झाँसी मंडल व कानपुर मंडल का प्रभारी नियुक्त करने के साथ प्रदेश सचिव नंदकिशोर शिवहरे को बाँदा मंडल प्रभारी तथा बसंत गुप्ता को बाँदा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। संगठन के विस्तार एवं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें -झांसी की रानी के महल की तरह बनाया जायेगा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन, ऐसा होगा पुनर्विकास
इस बीच नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बसंत गुप्त ने कहा है कि वह संगठन के माध्यम से पत्रकारों के मामलों को प्रमुखता के साथ शासन और प्रशासन के समक्ष उठाते रहेंगे। उन्हाेंने यह भी कहा कि पत्रकारों के हित में वह अपने प्रयासों को अनवरत रूप से जारी रखेंगे। क्योकि जनपद के पत्रकारों का हित उनके लिए पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जिला कमेटी का गठन करेंगे।
यह भी पढ़ें -अब इस रूट पर 1 अप्रैल से चलेगी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, झाँसी से निकलेगी नॉनस्टॉप
श्री गुप्त के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा, मनोज सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रामकृष्ण गुप्ता, उपजा जिलाध्यक्ष सीपी तिवारी, उत्तम सक्सेना, सत्येंद्र श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, हरदेव त्रिपाठी, सुनील तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, जान्हवी द्विवेदी, मो. इदरीश, पंकज शर्मा, संदीप तिवारी, प्रदीप सिंह, मुर्सरफ, अरविंद सिंह, अतुल गुप्ता, आलोक निगम, अभय निगम, सौरभ श्रीवास्तव, रोहित धुरिया, पुष्पक, राकेश कुमार, अनिल सिंह गौतम, रवि यादव, इलियास, रूपा गोयल, सरोज त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, प्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, सीमा गिरी आदि ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की हैं।
What's Your Reaction?






