बांदा : मां के डांटने पर 8 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दी
पढ़ाई करने के बजाए खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे उसकी मां ने डांट दिया। जिससे गुस्से में आकर बच्चे ने कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर..

पढ़ाई करने के बजाए खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे उसकी मां ने डांट दिया। जिससे गुस्से में आकर बच्चे ने कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस अकस्मात घटना से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना बबेरू कस्बे के गायत्री नगर में शुक्रवार की शाम को हुई। यहां रहने वाले कारोबारी राम प्रताप साहू का 8 वर्षीय पुत्र नीरज कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार की शाम 5-6 बजे नीरज अपने कुछ साथियों के साथ खेल रहा था। यह देखकर उसकी मां ने उसे डांटते हुए कहा तुम पढ़ने के बजाय खेल रहे हो।
यह भी पढ़ें - झांसी : 31 अपराधियों पर कार्रवाई, 2.08 अरब की संपत्ति कुर्क
जाकर पढ़ाई करो। इस बात से नाराज नीरज ने ऊपर के कमरे में जाकर गमछे से फांसी लगा ली। मृतक के बड़े भाई ने कहा, मैं कोचिंग करने के बाद घर गया। ऊपर के कमरे में गया तो वहां नीरज गमछे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। मृतक के पिता रामप्रताप साहू ने रोते हुए बताया कि शाम को घर पर खेल रहा था।
किसी को अंदाजा नहीं था कि मां की डांट उसे इतनी बुरी लग जाएगी। वही नीरज की मां सुनीता रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। वह बार-बार खुद अपने आपको कोस रही है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी बबेरू सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि बालक ऊपर के कमरे में रोशनदान में गमछा फंसा कर गोल गोल घूमने का प्रयास कर रहा था। तभी दम घुटने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें - कानपुर सेंट्रल- झाँसी के पास ट्रैक दोहरीकरण के चलते 32 ट्रेनें निरस्त, 26 सवारी गाड़ियों का रूट बदला
यह भी पढ़ें - सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे का कार्य हुआ पूरा, अपर मुख्य सचिव कल करेंगे निरीक्षण
What's Your Reaction?






