उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला बांदा, दूसरे पर झाँसी

प्रदेश का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा बना रहा, जहां का अधिकतम तापमान..

May 19, 2022 - 03:14
May 19, 2022 - 03:17
 0  9
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म जिला बांदा, दूसरे पर झाँसी
फाइल फोटो

प्रदेश का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा बना रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि अधिकतम तापमान में दूसरा सबसे गर्म जिला प्रयागराज की जगह झांसी हो गया है, जहां का अधिकतम तापमान 45.4 रिकार्ड किया गया। प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान में मेरठ रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज की गयी।

यह भी पढ़ें - लखनऊ मेट्रो के सुपर सेवर कार्ड से कानपुर मेट्रो में यात्री कर सकेंगे सफर, तैयारियां शुरू

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार बांदा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री के साथ प्रदेश का सर्वाधिक गर्म जिला रहा। वहीं अन्य जिलों के अधिकतम तापमान को देखें तो झांसी का 45.4 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 45.2 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 44.9, वाराणसी का 44.5, कानपुर का 43.9 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे कम मेरठ का रहा, जहां पर 21.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं बरेली का 23.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक वाराणसी का 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लखनऊ का 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान में सर्वाधिक बांदा के बाद प्रयागराज का 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में सबसे कम मुजफ्फरनगर का रहा।

यह भी पढ़ें - नई दिल्ली से खजुराहो वाया झाँसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, तैयारियां जारी

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : खरगापुर से सागर अब सीधे रेल सुविधा से जुड़ेगा, जल्द होगा सर्वे, बजट मंजूर

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 2