चित्रकूट एक्सप्रेस में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 7 लाख का सामान बरामद
रेलवे ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चोरी, लूट व जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त...
फर्जी आईडी से टिकट लेकर यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
बांदा। रेलवे ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चोरी, लूट व जहरखुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
कार्रवाई विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के निर्देशन तथा सलीम खां के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष जीआरपी बांदा शिवबाबू के नेतृत्व में जीआरपी बांदा, आरपीएफ पोस्ट बांदा और आरपीएफ क्राइम विंग झांसी की संयुक्त टीम कई दिनों से चोरी के मामलों में आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।
पुलिस के अनुसार यात्री अनुराग जैन निवासी निराला नगर, लखनऊ, चित्रकूट एक्सप्रेस 15206 से जबलपुर से लखनऊ की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बांदा स्टेशन के पास उनकी ट्रॉली बैग चोरी हो गई थी। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र वर्मा और रवि वर्मा निवासी गीता नगर थाना काकादेव जिला कानपुर नगर के रूप में हुई है। दोनों को रेलवे स्टेशन बांदा के आईओडब्ल्यू कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से लेडीज घड़ी, पायल, चेन, ब्रेसलेट, ईयररिंग, अंगूठियां, पीली धातु के टुकड़े, हार, बाजूबंद, झुमके, रेलवे टिकट, निर्वाचन कार्ड तथा 7500 रुपये नकद सहित कुल करीब 7 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी आईडी बनाकर रेलवे टिकट लेते थे और ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्रियों का कीमती सामान चोरी कर बेच देते थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 18/26 में धारा 305(सी)/317(2)/319(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए मामले का सफल अनावरण किया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
