देश हित में दूरदर्शी बजट, तो विपक्ष ने बताया सपनों का बजट

केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए आम बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है...

Feb 1, 2026 - 19:02
Feb 1, 2026 - 19:09
 0  6
देश हित में दूरदर्शी बजट, तो विपक्ष ने बताया सपनों का बजट

बांदा। केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए आम बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। सत्तापक्ष जहां इस बजट को देश के भविष्य की नींव बता रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे ज़मीनी हकीकत से दूर करार दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक युवराज सिंह ने बजट का स्वागत करते हुए इसे देश हित में दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

युवराज सिंह ने अपनी प्रतिज्ञा के तौर पर कहा,
“यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। बजट के माध्यम से आने वाले समय में आई तकनीक (AI) और आधुनिक तकनीक का विस्तार होगा, साथ ही कृषि क्षेत्र को भी नई मजबूती मिलेगी। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और किसानों की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।”

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस बजट पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के बांदा के पूर्व जिला अध्यक्ष लाल दुबे ने इसे जनता की अपेक्षाओं से दूर बताया।

लाल दुबे ने कहा,
“यह बजट ज़मीन पर नहीं, बल्कि काग़ज़ों और सपनों में तैयार किया गया है। आम आदमी, किसान और बेरोज़गार युवा इस बजट से ठगा हुआ महसूस कर रहा है। यह ‘सपनों का बजट’ है, जिसमें महंगाई, बेरोज़गारी और किसानों की वास्तविक समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं दिखता।”

बजट को लेकर जिले में राजनीतिक बहस तेज़ हो गई है। एक ओर भाजपा इसे विकास और तकनीक का बजट बता रही है, तो वहीं कांग्रेस इसे जनहित से कटे हुए वादों का दस्तावेज़ करार दे रही है। आने वाले दिनों में बजट के असर और उस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ और तेज़ होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0