बांदाः 29 मार्च को यमुना नदी में डूबे किशोर की तलाश में, एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अपने दो दोस्तों के साथ नवरात्रि में देवी दर्शन को गया किशोर नहाते समय यमुना नदी 14 दिन पहले डूब गया था। डर...

Apr 12, 2023 - 03:44
Apr 12, 2023 - 03:58
 0  5
बांदाः 29 मार्च को यमुना नदी में डूबे किशोर की तलाश में, एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अपने दो दोस्तों के साथ नवरात्रि में देवी दर्शन को गया किशोर नहाते समय यमुना नदी 14 दिन पहले डूब गया था। डर के मारे उसके दोस्तों ने वापस लौट कर घर में घटना की जानकारी नहीं दी। मृतक के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 12 दिन बाद पुलिस ने जब सर्विलांस की मदद ली तब तीनो दोस्तों की लोकेशन यमुना नदी के पास मिली। पुलिस ने मृतक के दोस्तों से पूछताछ की तब 12 दिन बाद घटना की सच्चाई पुलिस को बताई। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ को बुलाकर 2 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े- मानिकपुर से होकर गुजरेगी लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस के बीच चलने वाली  स्पेशल ट्रेन


मामला मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव का है। जहां बबेरू कस्बे के रहने वाले सुरजीत कुमार,(17) शुभम कुमार और रोहित कुमार यह तीनों बीते 29 मार्च को बाकल गांव जोगनी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हुए थे। तभी यमुना नदी में नहाने लगे। नहाते समय सुरजीत कुमार गहरे पानी पर चला गया। जिससे वह डूब गया। वहीं दोनों दोस्त रोहित और शुभम ने किसी से कुछ नहीं बताया। सीधे चुपचाप डर के मारे अपने घर चले आए। डूबे हुए सुरजीत के पिता सीताराम ने सभी जगह खोजबीन किया।किशोर के नहीं मिलने पर 1 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट बबेरू कोतवाली पर दर्ज करवाया। उसके बाद पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद जब कहीं सुराग नहीं मिला, तो गायब किशोर  के पिता सीताराम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।

यह भी पढ़े- 300 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा राठ-गरौठा मार्ग, कानपुर व झांसी आवागमन होगा आसान

तब पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए सर्विलेंस के माध्यम से डूबे युवक सुरजीत के दो दोस्त शुभम और रोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों ने घटना की जानकारी दी। तभी बबेरू कोतवाली पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर यमुना नदी के बाकल, मरका, सिंह वाहिनी दादो घाट पर जाल डालकर एसडीआरएफ की टीम के साथ डूबे हुए युवक की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक युवक की तलाश नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ेपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए, क्रश्ड मटेरियल न भेजने पर कांग्रेस विधायक फंसें 

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्रि के समय सुरजीत अपने दो साथियों के साथ बाकल गांव के देवी मंदिर में दर्शन करने को गया था। वहां उसने यमुना नदी में स्नान किया तभी वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वहीं पर डूब गया। उसके साथ गए दोस्तों ने इस घटना की जानकारी न तो मृतक के घर में और न ही अपने परिवार में किसी को बताया। जिससे किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई। पिता अपने बेटे को ढूंढता रहा, जब कहीं पता नहीं चला तब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उनके दोस्तों से पूछताछ से पता चला कि उसकी डूबने से मौत हो गई है। जिससे एसडीआरएफ की मदद से नदी में शव को खोजने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेबांदाःकिसान की हत्या कर शव को बबूल के पेड़ पर फांसी में लटकाया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0