भीषण गर्मी में आमजन को राहत, जजी चौराहे पर लगा निःशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील शिविर
भीषण गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी के निर्देशन में मंगलवार को जजी चौराहा...
बांदा। भीषण गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी के निर्देशन में मंगलवार को जजी चौराहा, बांदा में डीआर पब्लिक इंटर कॉलेज एवं डीआर क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव द्वारा राहगीरों को शीतल जल, पेठा एवं बिस्कुट वितरित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए तथा लू से बचाव के लिए सतर्क रहना आवश्यक है।
अधिकारियों ने डीआर पब्लिक इंटर कॉलेज के चेयरमैन चंद्रमौली भारद्वाज द्वारा किए जा रहे इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और लोगों को सेवा भावना से जोड़ते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप सविता, डीआर क्रिकेट अकादमी के कोच राममिलन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सक्सेना, अंतरराष्ट्रीय शूटर रामेंद्र शर्मा, व्यापारी मनोज जैन, प्रधानाचार्य सुनील त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रवक्ता पीयूष द्विवेदी, विकास कुमार, शैलेंद्र कुमार, मनीष सिंह सहित विद्यालय के छात्र एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। भीषण गर्मी के बीच यह शिविर राहगीरों के लिए राहत का केंद्र बना रहा और सामाजिक सेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
