आरएसएस की व्यापारी जन गोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की भूमिका पर जोर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांदा द्वारा व्यवसाई श्रेणी की प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन छावनी रोड स्थित होटल तुलसी स्वरूप में किया गया...
संघ के शताब्दी वर्ष को बताया ऐतिहासिक अवसर, सैकड़ों व्यापारी बंधुओं की रही सहभागिता
बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांदा द्वारा व्यवसाई श्रेणी की प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन छावनी रोड स्थित होटल तुलसी स्वरूप में किया गया। कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों प्रमुख व्यापारी बंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघचालक भवानी भीख जी, जिला संघचालक सुरेंद्र जी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अवधेश कपूर द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्रांत संघचालक भवानी भीख जी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, संगठित और संस्कारित करने का ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल शासन से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के योगदान से संभव है, जिसमें व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल लाभ कमाने वाला नहीं, बल्कि समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने वाला उत्तरदायी नागरिक होता है। यदि व्यापारी ईमानदारी, स्वदेशी और समाजहित को प्राथमिकता देते हैं, तो वह राष्ट्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। रोजगार सृजन और नैतिक व्यापार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होती है और देश की आर्थिक व सांस्कृतिक शक्ति सुदृढ़ होती है।
कार्यक्रम में संघ के कार्यों के विस्तार, समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान विभाग कार्यवाह संजय जी, जिला कार्यवाह श्यामसुंदर जी, जिला प्रचारक अनुराग जी, नगर कार्यवाह उमाशंकर जी, प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख चंद्रमोहन बेदी जी, मनोज जैन, सत्यप्रकाश सर्राफ, चारु चंद्र खरे, प्रेम गुप्ता, संतन ओमर सहित सैकड़ों व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख यश शिवहरे ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
