ब्लॉक कार्यालय में गूंजा सुंदरकांड, इंडेन गैस एजेंसी के सौजन्य से हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
अधिक मास (खरमास) के पावन मंगलवार के अवसर पर खंड विकास कार्यालय परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही...
कुरारा। अधिक मास (खरमास) के पावन मंगलवार के अवसर पर खंड विकास कार्यालय परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। कुरारा इंडेन गैस एजेंसी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले विधि-विधान से सुंदरकांड का पाठ और हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में स्थानीय कस्बा वासियों सहित राहगीरों को रोक-कर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया।
धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण
शास्त्रों में खरमास के मंगलवार और चतुर्थी तिथि पर दान-पुण्य, हवन और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है। इसी मान्यता के चलते खंड विकास कार्यालय में सुंदरकांड के पाठ के उपरांत महाआरती हुई। इसके बाद शुरू हुए विशाल भंडारे में भक्तों को पूरी-सब्जी और मीठी बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। राहगीरों ने भी रुककर बड़े चाव से बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय भक्तों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
धार्मिक माहौल में आयोजित इस भंडारे में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, हमीरपुर नगर अध्यक्ष कुलदीप निषाद, दिनेश महाराज, धर्मेंद्र पालीवाल, धर्मेंद्र सिंह, मोहन कुशवाहा, मलखान और राजू आदि मौजूद रहे।
चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच राहगीरों को रोककर प्रसाद वितरण करने के इस सेवा कार्य की कस्बे में जमकर सराहना हो रही है। पूरा माहौल दिनभर "जय श्री राम" और "जय हनुमान" के जयकारों से गुंजायमान रहा।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
