बांदा में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान पहुंचा 47.8 डिग्री सेल्सियस

जनपद में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बांदा कृषि विश्वविद्यालय में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस...

May 19, 2026 - 16:18
May 19, 2026 - 16:33
 0  38
बांदा में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान पहुंचा 47.8 डिग्री सेल्सियस
AI Generated Images - Gemini AI

कृषि विश्वविद्यालय में 47 डिग्री तापमान दर्ज, राहत आयुक्त के सेंसर में कुछ स्थानों पर 47.8°C रिकॉर्ड

बांदा। जनपद में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बांदा कृषि विश्वविद्यालय में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में नमी मात्र 16 प्रतिशत से भी कम रहने के कारण लोगों को उमस और गर्म हवाओं का दोहरा सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग और स्थानीय ऑब्जर्वेशन के अनुसार हवा की गति 1 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलती रहीं। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने आमजन का जीवन प्रभावित किया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश के सेंसर के अनुसार जनपद के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते लू का असर और अधिक खतरनाक हो गया है।

भीषण गर्मी का असर जनजीवन के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है। जिला अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी और लू से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शरीर को पूरी तरह ढककर रखने की सलाह दी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0