भीषण गर्मी के बीच पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए समाजसेवी, सेवा और संवेदना का संदेश दे रही रेड क्रॉस सोसाइटी
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच “नर सेवा नारायण सेवा” एवं “मानवता हमारा धर्म” की भावना को साकार करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी...
बांदा में 25 पानी के ड्रम, 100 परईया और दाना वितरित, “मानवता हमारा धर्म” का दिया संदेश
बांदा। , बांदा द्वारा एक प्रेरणादायक सेवा कार्य किया गया। संस्था की ओर से पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने और उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 25 पानी के ड्रम तथा पक्षियों के लिए 100 परईया (जलपात्र) एवं दाना वितरित किया गया।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की यह पहल समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है। संस्था के सचिव अमित सेठ ‘भोलू’ ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा मानवता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना समय की आवश्यकता थी, जिसे संस्था ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए पूरा किया।
उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को गर्मी के इस दौर में पशु-पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके।
इस सेवा कार्य के दौरान रेड क्रॉस समिति के सदस्य संजय गुप्ता, भैरव प्रसाद अग्रवाल, राम बहोरी शिवहरे (पप्पू भैया), पंकज रावत, सुनील सक्सेना, भुनेंद्र रावत, पन्नालाल धुरिया, मनीष श्रीवास्तव, सुनील कुमार दीक्षित, विष्णु ओमर, नईम नेता, पप्पू अग्रवाल, मंगल सिंह, प्रकाश चंद्र प्रजापति, महेश मिश्रा, राज किशोर सोनी, रंजन साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा बन गया है, जो यह संदेश देता है कि मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों की सेवा भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
