शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज़, बलखंडी नाका पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से वन-वे ट्रैफिक सिस्टम...

Apr 24, 2025 - 10:08
Apr 24, 2025 - 10:12
 0  172
शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज़, बलखंडी नाका पर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बाँदा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज जी के नेतृत्व में आज बलखंडी नाका चौराहे पर सड़कों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण अभियान में एआरटीओ प्रशासन शंकर जी सिंह, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, सीओ ट्रैफिक के के त्रिपाठी, इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा, चौकी इंचार्ज बलखंडी नाका विवेक त्रिपाठी, टीएसआई यातायात त्रिलोकी नाथ पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के उपरांत बलखंडी नाका चौकी पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वन-वे ट्रैफिक रूट का प्रारूप तैयार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज जी द्वारा सभी अधिकारियों की सहमति से एक रूट मैप प्रस्तावित किया गया। इस योजना के अनुसार शहर के प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों की आवाजाही को नियन्त्रित करते हुए उनके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है।

इस नए ट्रैफिक प्लान को जन-भागीदारी के साथ लागू करने हेतु कल शाम रामलीला मैदान में एक विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में यातायात विभाग के अधिकारी, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पक्षों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर अंतिम रूट मैप को प्रिंट कराया जाएगा, ताकि शहर में सुगम एवं सुरक्षित ट्रैफिक संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0