स्मार्ट मीटर का झटका, दूल्हा बैंड-बाजे के साथ पहुंचा डीएम कार्यालय

स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर बांदा में एक अनोखा मामला सामने आया, जब अपनी शादी से ठीक पहले बिजली कटने से परेशान दूल्हा...

Apr 20, 2026 - 13:40
Apr 20, 2026 - 13:44
 0  51
स्मार्ट मीटर का झटका, दूल्हा बैंड-बाजे के साथ पहुंचा डीएम कार्यालय

दोगुने बिल और प्रीपेड मीटर से परेशान उपभोक्ताओं ने उठाई आवाज, जल्द समाधान की मांग

बांदा। स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर बांदा में एक अनोखा मामला सामने आया, जब अपनी शादी से ठीक पहले बिजली कटने से परेशान दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दूल्हे के इस विरोध प्रदर्शन से परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दूल्हा कुलदीप ने बताया कि उसकी बारात महोबा के खन्ना के लिए जानी थी, लेकिन उससे पहले ही विद्युत विभाग ने घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली का बिल दोगुना आने लगा है, जिसे जमा करना उसके लिए मुश्किल हो गया।

दूल्हे ने कहा कि घर में शादी का माहौल है और रिश्तेदार मौजूद हैं। ऐसे में बिजली कटने से सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना बिजली के वह दुल्हन को घर कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर वह बारात और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

वहीं इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि जिले में जगह-जगह प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और उपभोक्ताओं से एडवांस बिल जमा करने के लिए कहा जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि कई बार एडवांस भुगतान के बाद भी उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0