बांदा : ये तारीख नोट कर ले, इस दिन शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी

शहर के उपभोक्ता 27 दिसंबर की तिथि नोट कर ले। इस दिन शहर के सिविल लाइन जोन वी कटरा जोन में जल संस्थान...

Dec 23, 2023 - 08:31
Dec 23, 2023 - 08:41
 0  1
बांदा : ये तारीख नोट कर ले, इस दिन शहर में जलापूर्ति बाधित रहेगी

बांदा, शहर के उपभोक्ता 27 दिसंबर की तिथि नोट कर ले। इस दिन शहर के सिविल लाइन जोन वी कटरा जोन में जल संस्थान द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी।

यह भी पढ़े : "तरंग-2023" में लगा जोश का तड़का

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में किसी गरीब की खुले आसमान में नहीं बीतेगी रात

इस बारे में जानकारी देते हुए जल संस्थान बांदा के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बांदा नगर के अंतर्गत भूरागढ़  इंटेकवेल पर कामन हेडर निर्माण का कार्य 26 दिसंबर को जल निगम द्वारा किया जाएगा। जिसकी सूचना जल निगम (नगरीय) अधिशासी अभियंता द्वारा दी गई है।  भूरागढ़ इंटेक वेल पर कामन हेडर निर्माण का कार्य किए जाने के कारण पंपिंग प्लांटों का संचालन न हो पाने की स्थिति में 27 दिसंबर को सिविल लाइन जोन व कटरा जोन बांदा की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़े : उज्जैन : महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग बन्द

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0