भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी एंड इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 का सफल आयोजन

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी एंड इंटर कॉलेज के पी.जी. हॉल में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया...

Sep 27, 2025 - 17:58
Sep 27, 2025 - 17:59
 0  15
भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी एंड इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 का सफल आयोजन

बाँदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी एंड इंटर कॉलेज के पी.जी. हॉल में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्राओं ने गणेश वंदना और महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आई.पी.एस. माविस टाक रहीं। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में महिला सुरक्षा, कानूनी जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उनके साथ मंच पर इंस्पेक्टर प्रभुनाथ, एसओ महिला थाना श्रीमती मोनी निषाद, निरीक्षक श्रीमती स्नेहा सिंह और श्रीमती रेनू शर्मा भी मौजूद रहीं।

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत बैच एवं पौधा भेंट कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे निर्भीक बनें, अपने अधिकारों के लिए सजग रहें और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाएँ।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिवेन्द्र कुमार एवं शैक्षणिक निदेशक व्रिंदा जिनराल भी उपस्थित रहे। मंच संचालन कविता वर्मा ने किया।

कक्षा 6 से 11 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अतिथियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम ने छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0