होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आगामी 25 से 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए...

Apr 23, 2026 - 15:13
Apr 23, 2026 - 15:14
 0  16
होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश
  • 25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
  • सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के निर्देश
  • ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा

बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आगामी 25 से 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए परीक्षा केंद्रों एवं पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया और परीक्षा तिथियों में इंटरनेट कनेक्टिविटी सुचारू रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र डीएवी कॉलेज के स्ट्रांग रूम और कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे संचालित रखने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, सिटिंग प्लान, पेयजल, छाया और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने परीक्षा अवधि में एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को भी कहा। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्रों में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा, नगर पालिका बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जनता इंटर कॉलेज खुरहंड तथा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर समय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने और विद्यालयों के बाहर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0