चित्रकूटधाम संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 30 सितंबर को

चित्रकूटधाम संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 30 सितंबर 2026 को अपराह्न तीन बजे आयुक्त सभागार, चित्रकूटधाम मंडल...

Sep 14, 2026 - 14:50
Sep 14, 2026 - 14:56
 0  7
चित्रकूटधाम संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 30 सितंबर को

परमिट से जुड़े विभिन्न मामलों पर होगी चर्चा, वाहन स्वामियों से 22 सितंबर तक आवेदन मांगे गए

बांदा। चित्रकूटधाम संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 30 सितंबर 2026 को अपराह्न तीन बजे आयुक्त सभागार, चित्रकूटधाम मंडल बांदा के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्राधिकरण की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा सहित परमिट से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में 6 अप्रैल 2026 की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन, अराष्ट्रीयकृत मार्गों पर अनुज्ञा पत्र, मार्ग परिवर्तन, परमिट हस्तांतरण एवं पृष्ठांकन के लिए प्राप्त आवेदन, नए परमिट के आवेदन तथा परमिट नवीनीकरण समेत अन्य तत्कालिक प्रकरणों पर चर्चा होगी।

नए परमिट से संबंधित मामलों पर तभी विचार किया जाएगा, जब संबंधित जनपद के संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक)/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की वाहन तकनीकी निरीक्षण आख्या आवेदन के साथ संलग्न होगी।

22 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक वाहन स्वामियों को 22 सितंबर 2026 तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करते हुए अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक आवेदक प्राधिकरण की बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष भी प्रस्तुत कर सकेंगे।

बैठक में परमिट से जुड़े मामलों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0