नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने सपा से छीनी सीट

बांदा जनपद के नगर पंचायत बबेरू के उपचुनाव में भाजपा के विवेकानंद गुप्त ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी...

Dec 19, 2024 - 17:16
Dec 19, 2024 - 17:20
 0  1
नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने सपा से छीनी सीट

बांदा। बांदा जनपद के नगर पंचायत बबेरू के उपचुनाव में भाजपा के विवेकानंद गुप्त ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वसदेईया को करीब 1482 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी से यह सीट छीन ली है। नगर पालिका अतर्रा के वार्ड नंबर 4 सुदामा पुरी की रिक्त सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं बांदा नगर पालिका के स्वराज कॉलोनी वार्ड में अंशु वर्मा ने जीत हासिल कर अपनी सीट बरकरार रखी है।

यह भी पढ़े : भोपाल : परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के घर लोकायुक्त का छापा, ढाई करोड़ रुपये नगद बरामद

बबेरू नगर पंचायत सीट के उपचुनाव में 17 दिसंबर को हुए मतदान में भाजपा, कांग्रेस, सपा और आजाद समाज पार्टी सहित 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। आज गुरुवार काे कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू हुई। कुछ ही घंटे में नतीजे सामने आ गए। उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद गुप्त ने 4709 मत हासिल किया। जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी वसदेईया को 3287 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को 1482 मतों के अंतर से हरा दिया। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी रामनरेश मिश्रा को 2142 मत प्राप्त हुए। यह सीट नगर पंचायत के अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई थी। समाजवादी पार्टी ने दिवंगत अध्यक्ष की पत्नी वसदेईया को चुनाव मैदान में उतारा था जिन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा।

इसी तरह से नगर पालिका परिषद अतर्रा और बांदा में एक-एक वार्ड में सदस्यों के निधन के बाद रिक्त हुई सीटों पर भी उपचुनाव कराया गया। अतर्रा नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 सुदामापुरी में समाजवादी पार्टी की कांति देवी ने 342 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के अमित कुमार 284 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर और कांग्रेस के संजय कुमार 121 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड गाँव - गाँव, पांव - पांव यात्रा 26 दिसम्बर से होगी

बांदा के वार्ड नंबर 14 स्वराज कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी अंशु वर्मा ने 1053 मत पाकर जीत दर्ज की। भाजपा की सुनीता सिंह 726 मत हासिल करके दूसरे स्थान पर और समाजवादी पार्टी की भावना सिंह 507 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं। जीत के बाद बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0