महिला आरक्षण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर सिंह पटेल के...

May 11, 2026 - 15:01
May 11, 2026 - 15:02
 0  9
महिला आरक्षण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

सांसद कृष्णा देवी पटेल के आवास के बाहर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

बांदा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर सिंह पटेल के आवास का घेराव किया गया। इस दौरान भाजपा की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रही महिला पदाधिकारियों का आरोप था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल इस आरक्षण को लागू होने से रोकने का कार्य कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू विधानसभा क्षेत्र का है, जहां सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर सिंह पटेल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत एवं कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आवास के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई, जिससे कोई भी प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के अंदर प्रवेश नहीं कर सका।

प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, भाजपा महामंत्री सुधीर कुशवाहा, बच्चा सिंह, देव आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की महिलाओं ने भी भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0