बांदा : बाढ में फंसे 32 परिवारों के 173 लोगों को निकाल कर कैम्प में ठहराया

जनपद बांदा के तहसील बबेरू में यमुना नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विकास खण्ड बबेरू के ग्राम समगरा सहित 10 ग्रामों मजरों का जिलाधिकारी...

Aug 27, 2022 - 09:39
Aug 27, 2022 - 09:54
 0  2
बांदा : बाढ में फंसे 32 परिवारों के 173 लोगों को निकाल कर कैम्प में ठहराया

जनपद बांदा के तहसील बबेरू में यमुना नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विकास खण्ड बबेरू के ग्राम समगरा सहित 10 ग्रामों मजरों का जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल द्वारा उपजिलाधिकारी बबेरू रावेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) सुश्री श्वेता साहू, तहसीलदार बबेरू के साथ का भ्रमण किया गया।

यह भी पढ़ें - सीएम योगी ने बाँदा के बाढ़ प्रभावित गावों में मंत्रियों को भेजा, बांट रही राहत सामग्री

जिलाधिकारी ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से 32 परिवारों के पानी से घिर जाने से सभी 32 परिवारों के 173 लोगों को निकालकर स्कूलों और ऊंचे स्थानों पर कैम्प बनाकर ठहराया। सभी को राहत सामग्री यथा लाईया, चना, गुड, दिया सलाई आदि राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ से प्रभावित परिवारों द्वारा मांग की गई कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी से उनके घर गिर जाते है। जिससे किसी सुरक्षित स्थान पर आवासीय भूमि दी जाये। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल उपजिलाधिकारी, बबेरू को निर्देशित किया गया कि सभी की व्यक्तियों को चिन्हित करते हुये पात्रता की दशा में उपयुक्त स्थान पर आवसीय पट्टे दिये जाने की कार्यवाही करायें।

यह भी पढ़ें - यमुना खतरे के निशान से पानी ढाई मीटर ऊपर, कानपुर जाने वाला स्टेट हाईवे बंद

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार, बबेरू को निर्देश दिये कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुये लगातार क्षेत्र का भ्रमण करें तथा सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल अपने ग्रामों में निवास कर सर्तक दृष्टि बनाये रखें। यदि कोई भी अप्रिय स्थिति हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत करायें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0