टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भाजयुमो ने किया 'चीयर फॉर इंडिया' का आयोजन

गुरुवार को वीरांगना भूमि झांसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष परम जीत सिंह मन्नी सरदार के नेतृत्व में..

Jul 29, 2021 - 03:03
Jul 29, 2021 - 03:03
 0  5
टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भाजयुमो ने किया 'चीयर फॉर इंडिया' का आयोजन
टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों को भाजयुमो ने किया 'चीयर फॉर इंडिया' का आयोजन

गुरुवार को वीरांगना भूमि झांसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष परम जीत सिंह मन्नी सरदार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के दुर्ग से एक दौड़ का आयोजन किया। यह दौड़ टोक्यो में चल रहे ओलंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व युवाओं में खेल लिए उत्साह जगाने को थी।

यह भी पढ़ें : झाँसी : ग्राम पंचायत-लुहरगांवघाट में जल्द स्थापित होगा मॉडल बायोगैस प्लान्ट

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज हम लोगों ने महारानी लक्ष्मी बाई के किले के दरवाजे से दौड़ शुरू कर लक्ष्मी बाई पार्क तक इसका आयोजन किया है। इसका नाम चीयर फॉर इंडिया दिया गया है। इसके माध्यम से हमारी टीम टोक्यो में ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रही है ।

साथ ही भारतीय युवाओं का भी उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जागरूक करती है कि वह खेल के लिए आगे आए और विभिन्न खेलों में सहभागिता करते हुए देश का नाम रोशन करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। खेल से शरीर हष्ट पुष्ट होता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।

इस दौरान उनके साथ प्रितपाल सिंह भुसारी नीरज स्वामी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : गिरते जल स्तर को बचाने के लिए तो नदियाें, तालाबों का पुनरोद्धार जरूरी

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.