भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर जल्द लग सकती है मोहर

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर जल्द ही अटकलें समाप्त हो जाएंगी।....

Jul 13, 2023 - 04:20
Jul 13, 2023 - 04:34
 0  8
भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर जल्द लग सकती है मोहर

जालौन,

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर जल्द ही अटकलें समाप्त हो जाएंगी। देर रात्रि तक पर्यवेक्षक भी जिले में डेरा डाल देंगे। वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नब्ज टटोलेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष के लिए दो दर्जन से अधिक लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें ब्राह्मण समाज से सबसे ज्यादा दावेदार सामने हैं।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जल्द ही भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जानी है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही हर जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। बात जालौन की करें तो जनपद में भी जिलाध्यक्ष बनने की मंशा को लेकर दो दर्जन से अधिक दावेदार दिल्ली, लखनऊ के चक्कर लगा रहे हैं।

यह भी पढ़े- इस शख्स ने की, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बजरंग दल ने कराया मुकदमा

कोई जातिगत तो कोई अपनी काबलियत तो कोई अपने पिछले कार्यकाल के लेख-जोखा लेकर बड़े नेताओं के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व को अच्छा जिलाध्यक्ष मिले, इसके लिए पर्यवेक्षक भी तैनात किए हैं। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष के नाम का चयन होगा।



जालौन में पर्यवेक्षक के रूप में राम निवास यादव ने देर रात तक आमद करा लेंगे। जो गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। और हर मुद्दे पर चर्चा करेंगे और कार्यकर्ताओं की नब्ज भी टटोलेंगे कि जालौन के लिए उपयुक्त जिलाध्यक्ष कौन होगा। इसके बाद में अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे।

उसी रिपोर्ट के आधार पर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। जिन लोगों ने आवेदन किये हैं, उनमें पूर्व जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, प्रदेश की महिला नेत्री, सहित वर्तमान जिलाध्यक्ष और कुछ युवा नेताओं ने भी अपनी दावेदारी मजबूती के साथ की है।

जानकारी के मुताबिक रामनुग्रह राजावत, उदयन पालीवाल, शैलेन्द्र पांडेय, नागेंद्र गुप्ता, रामेंद्र बना जी, हरेंद्र विक्रम सिंह, रामलखन, विनोद अहिरवार, उर्विजा दीक्षित, विवेक कुशवाहा, अरुण तिवारी, कैलाश स्वरूप वाजपेयी, अशोक वाजपेयी, रविन्द्र प्रताप,वीरेंद्र विरंजन, संजीव उपध्य्याय, हरिकिशोर गुप्ता, मुन्ना चौधरी,मनोज राजपूत, देवेंद्र यादव, सूर्य नायक, दिवाकर शास्त्री, संजय त्रिपाठी, जगदीश तिवारी सहित कई नाम हैं, जो जिलाध्यक्ष की दौड़ में है।

यह भी पढ़े- देश में बजा चित्रकूट का डंका, डीएम अभिषेक आनंद को मिला पीएम अवार्ड

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0