भाजपा की अपर्णा ने सपा संरक्षक मुलायम से लिया आशीर्वाद
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की हुईं अपर्णा यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलकर..

लखनऊ,
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की हुईं अपर्णा यादव ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार की छोटी बहु के रुप में अपर्णा यादव ने अपने समर्थकों के साथ विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह के आवास पर पहुंची और उनसे भविष्य की योजना की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
यह भी पढ़ें - 'दंगा मुक्त - सपा मुक्त प्रदेश' जनता का संकल्प : योगी आदित्यनाथ
इस दौरान उनके साथ मौजूद समर्थक ने उनकी फोटो ली। अपर्णा यादव के मुलायम सिंह यादव के साथ ली गयी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साहपूर्ण माहौल हो गया। अपर्णा यादव अभी भाजपा में आयी है और उनकी सक्रियता देखते हुए ही भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें बेटी सुरक्षित वाले पोस्टर में प्रथम स्थान दिया है।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक विशेषज्ञ राजनीतिज्ञ माने जाते हैं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक के साथ ही मुलायम अपने भाई शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के भी संरक्षक की भूमिका में रहे हैं। उन्हीं के आशीर्वाद के बाद शिवपाल सहजता से सपा के बैनर तले आने को तैयार हो गये।गौरतलब है कि विगत दिनों अपर्णा यादव ने भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली थीं।
यह भी पढ़ें - समधी और पुत्रवधू के बाद अब मुलायम के साढू भी भाजपा में शामिल
यह भी पढ़ें - योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे चन्द्रशेखर
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/AZrQvKW55U
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) January 21, 2022
हि.स
What's Your Reaction?






