उप्र भाजपा के क्षेत्र व जिला प्रभारी बदले

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के सभी छ: क्षेत्रों...

उप्र भाजपा के क्षेत्र व जिला प्रभारी बदले

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के सभी छ: क्षेत्रों समेत सांगठनिक सभी 98 जिलों में प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को पश्चिम क्षेत्र, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को ब्रज व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को कानपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

इसी प्रकार अवध क्षेत्र के प्रभारी रहे अमरपाल मौर्य को काशी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री संजय राय को अवध क्षेत्र और प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़े : 22 जनवरी को इस मुहूर्त में विराजेगें रामलला मंदिर में, संघ परिवार ने बनाया व्यापक योजना

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को संपन्न बैठक को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष एवं ज़िला प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों समेत 98 जिलों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी लोकसभा क्षेत्रों में संचालन समिति भी बनायी जायेगी।

यह भी पढ़े : बांदा : नाती को बाबा ने जमीन में नही दिया हिस्सा,,नाराज नाती बन गया शैतान किया ये काम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो संकल्प किया था। उन सभी संकल्पों को मोदी और योगी के नेतृत्व में पूरा किया गया है।

यह भी पढ़े : हलाल सर्टिफिकेशन 'हराम', यूपी में लग सकता है प्रतिबंध

सभी जिलों के प्रभारी बदले गये

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सांगठनिक दृष्टि से प्रदेश के सभी 98 जिलों के जिला प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुरादाबाद महानगर में राजेश यादव, मेरठ जिला में मयंक गोयल, हापुड़ में सत्यपाल सैनी और नोएडा महानगर में कांता कर्दम को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार हेमंत राजपूत को संभल, अशोक कटारिया को मथुरा, हर्षवर्धन आर्य को एटा, डीपी भारती को हाथरस और मोहित बेनीवाल को बरेली महानगर का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शाहजहांपुर सुरेश राणा, कानपुर देहात अशोक राजपूत और रंजना उपाध्याय को फतेहपुर का प्रभारी बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : पांच साल में सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण : मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
1
angry
1
sad
0
wow
1