देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने कालिख पोती, कांग्रेस में आक्रोश

शहर के गुलर नाका में अमर टॉकीज के समीप इंदिरा पार्क है। जिसमें देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा...

Oct 31, 2022 - 09:37
Nov 12, 2022 - 01:13
 0  1
देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने कालिख पोती, कांग्रेस में आक्रोश

शहर के गुलर नाका में अमर टॉकीज के समीप इंदिरा पार्क है। जिसमें देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। आज उनका बलिदान दिवस है।किन्ही शरारती तत्वों में जानबूझकर उनकी प्रतिमा पर कालिख लगाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की है। इस घटना से कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त है। पार्टी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है

यह भी पढ़ें - चित्रकूट का रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का 53वां बाघ रिजर्व बनाः केंद्रीय पर्यावरण मंत्री

बताया जा रहा है कि आज महिला कांग्रेस की सीमा खान वहां से गुजरी  तभी उनकी नजर प्रतिमा पर पड़ी जिसमें किसी के द्वारा चेहरे पर कालिख पोत दी गई थी। सीमा खान द्वारा तत्काल की जानकारी जिला अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार दुबे को दी । इसके बाद पार्टी ने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी।

former Prime Minister Late Indira Gandhi

यह भी पढ़ें - रन फॉर यूनिटी में डीआईजी एसपी संग पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ लगाई, स्कूली बच्चे भी दौडे

 कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लालू दूबे ने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा कार्रवाई जानबूझकर की गई है। पुलिस ऐसे तत्वों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करें। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है जांच के बाद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0