बांदा : 53 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों अभियुक्त 24 घंटे अंदर गिरफ्तार

जनपद बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन लोगों ने एक घर में घुसकर एक 53 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था..

Jun 13, 2022 - 08:13
Jun 13, 2022 - 08:19
 0  1
बांदा : 53 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों अभियुक्त 24 घंटे अंदर गिरफ्तार

जनपद बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन लोगों ने एक घर में घुसकर एक 53 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अपराधियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना गिरवां पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया।थाना गिरवां क्षेत्र के मलेहरा निवादा बस स्टाप से तीनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : गौरीशंकर की हत्या की सुपारी दी गई थी, हत्या के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

जों कहीं भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में मातादीन पुत्र रामबहादुर आरख, अखिलेश पुत्र शिवकुमार तिवारी व निकलेश पुत्र शिवप्रसाद तिवारी निवासी ग्राम मलहेरा निवादा थाना गिरवां जनपद बांदा शामिल है। बतातें चलें कि हवस के इन दरिंदों ने शराब के नशे में एक 53 वर्षी महिला के घर में घुसकर उसे हवस का शिकार बनाया है।  बताया जा रहा है कि पीड़िता के दो पुत्र परदेश में रहकर काम करते हैं, जबकि पति घटना वाले दिन गांव में ही स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए थे और पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी।

शनिवार को तड़के गांव के ही तीन व्यक्ति खपरैल तोड़कर मकान के अंदर घुसे और महिला को तमंचा दिखाकर डराया धमकाया। इसके बाद तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जाते जाते आरोपियों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। सवेरा होने पर पीड़िता ने इस मामले की जानकारी अपने पति को दी। साथ ही घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें - बाँदा : हवस के दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार की, 53 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप

यह भी पढ़ें - सिर्फ 27 महीने में तैयार हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण जुलाई माह में पीएम मोदी करेंगे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2