महिला की हत्या कर, जला हुआ शव अर्द्धनग्न अवस्था में फेंका
जिले के मोंठ थाना इलाके में सुबह एक महिला का जला हुआ शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। महिला का चेहरा पूरी तरह से...

झांसी
जिले के मोंठ थाना इलाके में सुबह एक महिला का जला हुआ शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। महिला का चेहरा पूरी तरह से जला होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक महिला के हाथों मेहंदी रची हुई थी। मेहंदी से ही उसके हाथ पर ‘एचएल’ लिखा हुआ था। उसकी उम्र 25 से 30 साल मानी जा रही है। डॉग स्क्वॉड ने पड़ताल की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें - ललितपुर में एनएच-44 पर सागर से दिल्ली जा रही बस पलटी, 12 से अधिक लोग घायल
मोंठ के टांडा ओवरब्रिज के पास से रविवार की सुबह कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी दरम्यान उन्हें सड़क किनारे स्थित वन विभाग की जमीन पर एक महिला का जला हुआ शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे। कमर से ऊपर का हिस्सा व चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
यह भी पढ़ें - बिहार की तर्ज में यूपी में भी शराबबंदी की मांग को लेकर जदयू की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू की मुहिम
आसपास के गांवों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन महिला के संबंध में कुछ पता नहीं चल पाया। जानकारी होने पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस व एसपी देहात नैपाल सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।डॉग स्क्वॉड ने भी पड़ताल की। मौके से फोरेंसिक टीम ने सुबूत इकट्ठे किए हैं। माना जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसका शव यहां फेंका गया है।
इस बारे में मोंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि संभावना है कि किसी ने महिला की हत्या कर अर्धनग्न शव को सड़क किनारे फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया है।वही एसएसपी राजेश एस ने बताया कि महिला के शव का चेहरा पूरी तरह से जला हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर महिला का शव मिलने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
यह भी पढ़ें - निकाय चुनावः आया राम गया राम को टिकट वितरण में तरजीह नहीं दी जाएगी
What's Your Reaction?






