Panna Tiger reserve : फिर एक बाघिन ने नन्हे शावकों को दिया जन्म

बांदा के सीमावर्ती पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघिन ने नन्हे शावकों को जन्म दिया है..

Panna Tiger reserve : फिर एक बाघिन ने नन्हे शावकों को दिया जन्म

बांदा के सीमावर्ती पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघिन ने नन्हे शावकों को जन्म दिया है। बाघिन पी-151 अपने दो शावकों के साथ कल 9 अप्रैल को सुबह पहली बार नजर आई है। पार्क भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों ने बिल्कुल पास से इस बाघिन को शावकों के साथ देखा और उसका वीडियो भी बनाया है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर के जिला अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित, कलेक्ट्रट में फैली देहशत

अपने परिवार के साथ पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए गए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के डॉक्टर अनुराग चैहान ने बताया कि शावकों के साथ बाघिन को इतने नजदीक से देखकर वे अत्यधिक रोमांचित हैं। उनका परिवार बेहद खुश है, क्योंकि उन्होंने इस तरह के दृश्य से रूबरू होने की कल्पना भी नहीं की थी।

यह भी पढ़ें - पन्ना टाइगर रिज़र्व में 4 नन्हें मेहमान आए, प्रबंधन ने बाघों को लेकर किया बड़ा दावा

श्री चैहान ने बताया कि शावक बहुत ही प्यारे व फुर्तीले दिख रहे थे। एक शावक मां के साथ था व दूसरा कुछ दूरी पर था। बाघिन जंगल में अंदर की तरफ जा रही थी, अचानक रुकी और पीछे छूट गए शावक के पास पहुंच गई तथा उसे अपने साथ लेकर घने जंगल में चली गई। यह पूरा नजारा  देखकर हम मंत्रमुग्ध हो गए।

पर्यटक गाइड मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाघिन पी.151 पहली बार अपने शावकों के साथ जंगल में दिखी है। नन्हे शावकों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी उम्र दो-ढाई माह के लगभग होगी। श्री द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब पर्यटकों को लेकर जिप्सी वाहन मंडला रेंज के कमानी गेट से पक्का गढ़ा की तरफ जा रहे थे, उसी समय रास्ते में यह बाघिन दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई।

यह भी पढ़ें - कोरोना ने ली बांदा के पूर्व सांसद और व्यवसायी श्यामाचरण गुप्त की जान

पांच जिप्सियों में सवार पर्यटकों ने इस रोमांचकारी नजारे को बड़े इत्मिनान के साथ देखा।इसके पूर्व विगत 26 मार्च 21 को बाघिन टी-6 अपने चार नन्हे शावकों के साथ दिखी थी। बीते 4 माह के भीतर पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 शावकों का जन्म हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में शावकों की मौजूदगी के चलते पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें - झाँसी: कोरोना इस बैक, अब कर्फ्यू के लिए हो जाएं तैयार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0