यमुना में स्नान कर रहे 6 किशोर डूबे, 2 की मौत, 4 को ग्रामीणों ने सकुशल बचाया

जिले में गुरुवार को यमुना नदी में स्नान करने गये 06 किशोर डूब गये। जिससे गहरे पानी में जाने से दो किशोरों की मौत हो गई...

Jun 20, 2024 - 08:49
Jun 20, 2024 - 09:00
 0  1
यमुना में स्नान कर रहे 6 किशोर डूबे, 2 की मौत, 4 को ग्रामीणों ने सकुशल बचाया
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

फतेहपुर। जिले में गुरुवार को यमुना नदी में स्नान करने गये 06 किशोर डूब गये। जिससे गहरे पानी में जाने से दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा गांव निवासी मोहम्मद हसनैन, अनस खान, हसन उल्लाह, जहांगीर नगर गहुरा गांव निवासी फैसल खान, अंजना कबीर निवासी वकार अहमद व कबरा गांव निवासी फ़ैज़ अहमद आज सुबह करीब साढ़े दस बजे यमुना नदी में परवेजपुर घाट पर पहुंचे और ये सभी लोग स्नान लगे। तभी हसनैन व फैसल बीच धार में पहुंच गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर साथ में स्नान कर रहे अन्य चारों मित्र दोनों को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में चले गए। यह देख आसपास मौजूद चरवाहों ने नदी में छलांग लगाकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वकार, फैज, अनस व हबीब उल्लाह को सकुशल बाहर निकाला। हसनैन और फैसल के नदी से शव बरामद कर लिए गये हैं। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि आज 6 लड़के यमुना में स्नान करने गये थे। स्नान करते समय दो लड़कों की डूब कर मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0