बाँदा : बिहार और मिर्जापुर के 4 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, आधा दर्जन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल चलाया जा रहा है..

May 18, 2022 - 08:30
May 18, 2022 - 08:42
 0  1
बाँदा : बिहार और मिर्जापुर के 4 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, आधा दर्जन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन पाताल चलाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिर्जापुर और बिहार के रहने वाले बदमाश बांदा सहित कई जनपदों में चोरी व डकैती की घटना को अंजाम दे रहे थे। जिन्हें एसओजी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें पुलिस पर फायरिंग करने वाले चार बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। इनमें दो 25-25 हजार के इनामी बदमाश है। इस तरह 1 दिन में पुलिस ने 10 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें - बाँदा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाहुबली साथी सहित घायल, गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि यह गिरोह पिछले काफी समय से बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, रायबरेली, जौनपुर, वाराणसी, उन्नाव आदि कई जिलों में चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे था। थाना बदौसा में 21 अप्रैल 2022 को पकड़े गए अभियुक्त हीरावन खरवार व हरिओम सोनी से कड़ाई से पूछताछ में यह गिरोह सामने आया। जिससे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में इस गिरोह को देखा गया है।

इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसओजी व थाना बिसंडा की संयुक्त पुलिस टीम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की।  तभी बदमाशों ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और 6 बदमाशों को दबोच लिया गया जबकि दो अन्य बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। इन फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए एसओजी और थाना बिसंडा पुलिस संयुक्त रूप से कांबिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें - नई दिल्ली से खजुराहो वाया झाँसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, तैयारियां जारी

तभी थाना बिसंडा क्षेत्र के कछिया पुरवा में फरार हुए दोनों बदमाशों के छुपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ने की कोशिश की। तो उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई ,जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे उक्त दोनों बदमाश घायल हो गए। इस तरह एक दिन में पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो 25-25 हजार के इनामी हैं। 

पकड़े गए अभियुक्तों में अविनाश खरवार पुत्र टीसी कुमार नि. फुलवारी चुनार मिर्जापुर (घायल, 25 हजार का ईऩामिया),बाहुबली उर्फ प्रमोद खरवार पुत्र जुगुल नि. भभुआ बिहार (घायल, 25 हजार का ईऩामिया), देवराज खरवार पुत्र देवनन्दन नि. अकोढ़ी गोला देहरी आसनसोल रोहतास बिहार (घायल),अखिलेश उर्फ साहिल खरवार पुत्र राकेश नि. चुनार मिर्जापुर (घायल),.रंजीत खरवार पुत्र गुलाब नि. अकोढ़ी गोला देहरी आसनसोल रोहतास बिहार, पिस्टल उर्फ संदेश खरवार नि. विक्रम गंज रोहतास बिहार, आलोक खरवार पुत्र विरेन्द्र नि. फुलवारी चुनार मिर्जापुर,गुलाब खरवार पुत्र जुआड़ी नि. अकोढ़ी गोला देहरी आसनसोल रोहतास बिहार,अरविन्द खरवार पुत्र रंजन नि. अकोढ़ी गोला देहरी आसनसोल रोहतास बिहार और उपेन्द्र खरवार पुत्र जयलाल नि.बिहिया आरा बिहार शामिल हैं। इनके कब्जे से 3 अवैध तमंचा 315 बोर के एक अवैध तमंचा 312 बोर 5 कटार और कई चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : खरगापुर से सागर अब सीधे रेल

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2