उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रशानिक अधिकारियों के तबादले कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात को 14 आईएएस अधिकारियों...

Sep 19, 2025 - 10:05
Sep 19, 2025 - 10:11
 0  66
उत्तर प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रशानिक अधिकारियों के तबादले कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात को 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

तबादलों के क्रम में शासन ने आईएएस शशि प्रकाश गोयल को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा, अपर मुख्य सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प के पद से अवमुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : यूपी में 10 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 16 आईपीएस का तबादला

दीपक कुमार को अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त कर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, अपर मुख्य सचिव, नागरिक उडडयन एवं समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्य के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अमित कुमार घोष को प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग, मुकेश मेश्राम को प्रमुख सचिव पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग भेजा हैं।

अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग, संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव, नागरिक उडडयन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत रहेगा।

अजय चौहान को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।

आलोक कुमार-तृतीय को प्रमुख सचिव, उप्र. पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक, हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश के पद से अवमुक्त कर नोडल अधिकारी, जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

पी. गुरुप्रसाद को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त कर प्रमुख सचिव, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़े : बांदा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियां तेज, इस बार 300 स्थानों पर होगी दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना

इसके अलावा मनीष चौहान को प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, उप्र. पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक, हिन्दी संस्थान, रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं। अनामिका सिंह को आयुक्त, खाद्य एवं रसद और भूपेंद्र एस. चौधरी को मंडलायुक्त, बरेली बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0