उप्र : कानपुर के आईजी समेत 12 आईपीएस का तबादला

राज्य सरकार ने बुधवार को चार आईजी समेत 12 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें आठ आईपीएस काफी समय..

Oct 27, 2021 - 02:10
Oct 27, 2021 - 02:14
 0  5
उप्र : कानपुर के आईजी समेत 12 आईपीएस का तबादला
फाइल फोटो

राज्य सरकार ने बुधवार को चार आईजी समेत 12 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें आठ आईपीएस काफी समय से पीएसी में जमे हुए थे। तबादलों के क्रम में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल को तकनीकी सेवायें लखनऊ भेजा गया।

यह भी पढ़ें - मेट्रो का पहला सफल ट्रायल- कनपुरियों को मिल सकता है दीपावली में मेेट्रो का तोहफा

नचिकेता झा को आगरा रेंज का आईजी बनाया गया। प्रशान्त कुमार को कानपुर रेंज का आईजी बनाया गया। नवीन अरोड़ा को आगरा आईजी से हटाकर पुलिस मुख्यालय बजट में तैनाती दी गयी है।

इसके अलावा योगेश सिंह को कमांडेंट 25वी वाहिनी पीएसी रायबरेली बनाया गया। अरविंद भूषण पांडेय को एसपी टेक्निकल सर्विसेस, संजय सिंह को कमांडेंट के रूप में द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर, कल्पना सक्सेना को कमांडेंट के रूप में 47वीं वाहिनी पीएसी गाज़ियाबाद, राहुल यादवेन्दु को एसपी पुलिस मुख्यालय भेजा गया। राजेश कुमार सक्सेना को कमांडेंट 8वी वाहिनी पीएसी बरेली, भारती सिंह को कमांडेंट 49वी वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और विकास कुमार वैद्य को कमांडेंट 37वी वाहिनी पीएसी कानपुर बनाया गया।

यह भी पढ़ें - आजादी से 2017 तक केवल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें - प्रशांत नील ने रवीना टंडन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई 

हि. स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 2