बुन्देलखण्ड में कोरोना ने मचाई तबाही, 48 लोगों ने गंवाई जान

बुन्देलखण्ड में कोरोना ने उग्र रूप धारण कर लिया है, इस इलाके में 1525 मरीज संक्रमित हो गए हैं जबकि इनमें से 48 लोगों की जान चली गईं। सर्वाधिक मौतें मध्यप्रदेश में सागर और उत्तर प्रदेश में झांसी जनपद में हुई हैं। इस समय उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में कोरोना का कहर जारी है, जिससे यहां पर प्रशासन द्वारा आंशिक रूप से लाॅकडाउन घोषित कर दिया गया है।

Jul 7, 2020 - 17:27
Jul 7, 2020 - 17:28
 0  2
बुन्देलखण्ड में कोरोना ने मचाई तबाही, 48 लोगों ने गंवाई जान
Bundelkhand Corona Update
  • झांसी में फूटा कोरोना बम, एक दिन में 46 मरीज निकले

बुन्देलखण्ड के उत्तर प्रदेश इलाके में झांसी में इस समय सर्वाधिक 279 मरीज हैं। इनमें से 161 सक्रिय हैं। इस जिले में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित जिला जालौन हैं। मरीजों की संख्या 201 है। इनमें 42 अभी भी एक्टिव हैं। यहां 7 की मौत हुई है। तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित जनपद चित्रकूट है। जहां मरीजों की संख्या एक सैकड़ा पहुंच गई है। यहां 10 मरीज सक्रिय हैं। इस जिले में भी दो मौतें हुई हैं।

यह भी पढ़ें : मप्र में कोरोना से अब तक 620 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 15,469 हुई

इसी तरह हमीरपुर में मरीजों की संख्या 92 है और सक्रिय मरीजों की संख्या 19 है। यहां भी एक मौत हुई है। महोबा में 64 संक्रमित मरीज हैं 11 सक्रिय हैं और एक मरीज की जान गई है। बांदा में 58 मरीज है 11 सक्रिय हैं, यहां किसी की मौत नहीं हुई है। ललितपुर में मरीजों की संख्या 17, यहां 12 मरीज सक्रिय हैं और 2 मरीजों की मौत हुई है। चित्रकूट में 100 में से 10 मरीज सक्रिय हैं और यहां भी 2 मरीजों ने जान गंवाई है।

मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित जनपदों में सागर है, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 422 है। यहां 88 मरीज अभी भी सक्रिय हैं और 22 मरीजों ने यहां जान दवाई है। इसी तरह पन्ना में 55 संक्रमित मरीज व सक्रिय मरीज 21 हैं। दमोह में 52 मरीज हैं एक्टिव मरीजों की संख्या 20 है। दतिया में मरीजों की संख्या 47 है एक्टिव मरीज 21 है, यहां एक मरीज की मौत हुई है। निवाड़ी में 11 मरीज है सक्रिय मरीजों की संख्या तीन है। छतरपुर में 60 मरीज संक्रमित पाए गए, इनमें से पांच सक्रिय हैं। वही टीकमगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या 67 है और एक्टिव मरीजों की संख्या 39 है।

यह भी पढ़ें : असलहा फैक्ट्री पर छापा मारने गई पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़

कुल मिलाकर बुन्देलखण्ड में 1525 संक्रमित मरीजों में 471 एक्टिव हैं और 888 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उनमें से 48 की मौत हुई है, लेकिन बुन्देलखण्ड में इस समय झांसी सबसे ज्यादा संक्रमित जनपद बन गया है यहां के तालपुरा सिपरी बाजार में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसीलिए प्रशासन ने फिलहाल आंशिक लाॅकडाउन क्षेत्र में घोषित कर दिया है। बाजार बंद रहेगा, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0