नानाजी की स्मृति पर निकाली तिरंगा यात्रा

ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाले भारतरत्न नाना जी देशमुख की 14वीं पुण्यतिथि की अमिट...

Feb 28, 2024 - 04:42
Feb 28, 2024 - 04:44
 0  23
नानाजी की स्मृति पर निकाली तिरंगा यात्रा

चित्रकूट। ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाले भारतरत्न नाना जी देशमुख की 14वीं पुण्यतिथि की अमिट स्मृति में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समिति द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना से हुआ। यह यात्रा ग्रामोदय विवि से प्रारंभ होकर भरत घाट के लिए गाजेबाजे के साथ निकली।

यह भी पढ़े : दिव्यांग छात्र-छात्राओं को बांटे उपकरण

इस दौरान मुख्य रूप से महन्त मदन गोपाल दास महाराज, पदमश्री उमाशंकर पांडेय, नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, समिति के कार्यकर्ता डॉ. उमेश शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, ओमराज तिवारी, हिमांशु शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी आदि ने हजार फीट लंबे तिरंगे की यात्रा में संत, महात्माओं समेत ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कृषि एवं अभियांत्रिकी छात्र-छात्राएं, रावतपुरा सरकार शिक्षा केन्द्र के विद्यार्थी आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़े : कानून व्यवस्था, विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की हुई समीक्षा बैठक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0