झगड़ा समाप्त करा दम्पति के बीच कराया सुलह
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में महिला थाना...
 
                                चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में महिला थाना की पुलिस टीम ने आपसी परिवारिक झगड़े को समाप्त कराकर परिवार में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया।
कोतवाली कर्वी के छेछरिहा गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र अजीत कुमार ने महिला थाना में प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पत्नी अनुराधा पुत्री शिवशंकर निवासी निबहु जलालपुर थाना बबेरू जनपद बांदा लड़ाई झगड़ा करती है। थानाध्यक्ष सविता सरोज ने शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तार से समझ कर दूसरे पक्ष को थाने बुलाया। दोनों पक्षों को समझाया गया। आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति को एक दूसरे के साथ आपस में सामन्जस्य के साथ पारिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने की सलाह दी गई।
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            