मानसून की हुई विदाई, अब हल्की सर्दी की दस्तक,निकालो गर्म कपडे

दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश से लौट गया। मौसम विभाग ने इसकी घोषणा कर दी..

Oct 15, 2022 - 03:56
Oct 15, 2022 - 04:41
 0  1
मानसून की हुई विदाई, अब हल्की सर्दी की दस्तक,निकालो गर्म कपडे
फाइल फोटो

दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश से लौट गया। मौसम विभाग ने इसकी घोषणा कर दी है। अब धीरे-धीरे सर्दी अपना रंग दिखाएगी। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून की विदाई हो गई है। दिन में अभी धूप में फर्क नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें - देवांगना पहाड़ी चित्रकूट एयरपोर्ट से यह 19 सीटर विमान अब भरेंगे उडान, गुरुग्राम की कंपनी को मिला लाइसेंस

रात में रेडिएशन पूलिंग के चलते हल्की सर्दी का एहसास होता रहेगा। फिलहाल पानी बरसने या पोस्ट मानसून के आसार नहीं हैं। तापमान में भी कोई बड़ा अंतर नहीं आएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

2022 में गर्मी ने अपने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए और अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि, इससे पहले पिछले एक दशक में कभी इतना तापमान नहीं रहा। वहीं, बारिश ने भी आठ साल के सूखे के दाग को धो दिया। उधर, इस साल जिले में औसत बारिश हो चुकी है। ऐसे में इस साल कड़ाके की सर्दी भी पड़ सकती है। इसके संकेत भी अभी से मिलने शुरू हो गए हैं। दरअसल, हर साल दीपावली के बाद बुंदेलखंड में सर्दी की दस्तक होती थी।

कभी-कभी तो इसमें और देरी भी हो जाती थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्तूबर महीने में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस तक ही जाता था। पिछले तीन सालों के आंकड़ों को देखें तो इस बार करीब दो सप्ताह पहले इतना तापमान पहुंच गया है। वहीं, पिछले दो वर्षों में 70 से 75 दिन सर्दी पड़ी। जबकि, इस साल 90 से 100 दिन ठंडक रह सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में जनपद में न्यूनतम पारा जहां तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। वहीं, 2021 में ये ढाई डिग्री तक पहुंच गया। इस बार मौसम वैज्ञानिक ने दो डिग्री तक पारा जाने का संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें - हाईकोर्ट से सजा पाए माफिया मुख्तार अंसारी 17 को कोर्ट में तलब

यह भी पढ़ें - महोबा भिंड उरई रेलवे लाइन पर बन सकते हैं यह 3 जंक्शन सहित 16 रेलवे स्टेशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0